Popup Image
Advertisement

शा. इंजीनियरिंग कॉलेज की डायमंड जुबली में जुटेंगे 1500 पूर्व विद्यार्थी

19-20 दिसंबर को होगा दो दिवसीय उत्सव, सीएम डॉ. यादव भी होंगे शामिल

Advertisement

उज्जैन। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (गेसू) अपनी डायमंड जुबली पर दो दिवसीय उत्सव का आयोजन करेगा। दिसंबर महीने में होने वाले उत्सव में 1500 पूर्व विद्यार्थी जुटेंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
दरअसल उज्जैन के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज ने 60 साल पूरे कर लिए हैं।

देश-दुनिया में इसके एलुमनी हैं। अब यह सब एक बार फिर कॉलेज में अपने पुराने दिनों को याद करने की तैयारी कर रहे हैं। जीईसीयू एलुमनी एसोसिएशन ने कॉलेज परिसर में गरबा महोत्सव से डायमंड जुबली समारोह की औपचारिक शुरुआत कर दी है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सामने गरबे खेले जा रहे हैं।

Advertisement

प्राचार्य डॉ. उमेश पेंढारकर, केशव सांखला और शैलेष तिवारी के नेतृत्व में करीब 600 विद्यार्थियों ने गरबा में उत्साह से भाग लिया। एचआर राठौर, अमित बोरकर, केसी पाटीदार, सत्येंद्र जैन, अमिताभ छजलानी, राकेश मिमरोट ने मुख्य आयोजन की घोषणा की।
जीईसीयू एलुमनी एसोसिएशन के सचिव अमिताभ छजलानी ने बताया कि डायमंड जुबली समारोह को मौजूदा विद्यार्थियों के लिए भी उपयोगी बनाया जाएगा।

यह कार्यक्रम होंगे
तकनीकी सेमिनार, स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप और एआई कार्यशाला।यह पूरा आयोजन रविमंगल सिंह की अध्यक्षता और अतुल जैन के संयोजन में होगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें