Popup Image
Advertisement

जा रहा था दर्शन को रास्ते में हो गई पिटाई

उज्जैन। जयसिंहपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास बदमाशों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। मक्सी रोड पर रहने वाला उदय बंसोडे (21) देवास माताजी के दर्शन करने दोस्त आर्यन माली के साथ जाने वाला था। वह आर्यन के उसके जयसिंहपुरा स्थित घर से लेने जा रहा था। रेलवे क्रॉसिंग के पास उसे गौरव भाट और आर्यन भाट ने रोका व गाली गलौज के बाद डंडे व पाइप से मारपीट की। लोगों ने बीच बचाव कर उदय को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि उदय और भाट बंधुओं के बीच रंजिश है। इधर नागझिरी के अरबाज खान के साथ लोहे के पुल के पास नासिर उर्फ काला और अद्दा ने ई रिक्शा खड़ी करने की बात को लेकर मारपीट की।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें