Popup Image
Advertisement

जेबकट मिथुन स्टेशन से पकड़ाया

उज्जैन। गोवा एक्सप्रेस में यात्री की जेब काटकर पर्स उड़ाने वाले बदमाश को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रितेश मिश्रा निवासी नई दिल्ली 12 अक्टूबर को गोवा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे थे तभी अज्ञात बदमाश ने जेब काटकर पर्स चोरी कर लिया। मामले में केस दर्ज करने के बाद जेबकट की तलाश शुरू की गई।

Advertisement

आरपीएफ के सीसीटीवी फुटेज चैक करने के बाद मिथुन मोगिया पिता गोपीलाल निवासी सारंगपुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। मिथुन ने जेबकटी की वारदात कबूली। उसके कब्जे से 1100 रुपये जब्त किये गये। बदमाश का आपराधिक रिकार्ड चैक करने पर पता चला कि उसके खिलाफ पूर्व से चोरी, आबकारी, आम्र्स एक्ट, मारपीट के केस अलग-अलग थानों में दर्ज हैं जबकि वर्तमान में वह नागदा जीआरपी का स्थायी वारंटी होकर फरार था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें