सोनिया गांधी पहली बार सोशल मीडिया पर, वीडियो शेयर किया

नईदिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने गुरुवार को पहली बार अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया। उन्होंने अपनी पहली पोस्ट में आने वाली किताब ‘Belonging: A Journey of LoveÓका वीडियो शेयर किया। यह किताब 10 नवंबर को प्रकाशित होगी। सोनिया ने पहली पोस्ट गुरुवार सुबह करीब 9 बजे की थी।
Advertisement
12 बजे तक 59 हजार लोगों ने इसे लाइक किया। 13 हजार लोग फॉलोअर्स हैं। वहीं, सोनिया गांधी अपने अकाउंट से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और इंडियन नेशनल कांग्रेस को फॉलो कर रही हैं। सोनिया ने पोस्ट में लिखा कि नमस्कार, मैं अपनी किताब आप सभी के साथ साझा करके खुश हूं। यह प्यार, कर्तव्य, अपनों को खोने और अपनेपन की जगह तलाशने की कहानी है। मैं इसे आप सबके साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं।
Advertisement









