Popup Image
Advertisement

ढाई दिन में 32 किलोमीटर पैदल चले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, आज शाम तराना पहुंचेंगे

शिवधाम से अयोध्या धाम जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा में उज्जैन की धार्मिक पंचक्रोशी यात्रा सा नजारा

Advertisement

रोजाना शामिल हो रहे हजारों यात्री, कल शाजापुर के लिए यात्रा करेगी प्रस्थान

उज्जैन। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी के दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई करने, राममंदिर को मौजूदा ट्रस्ट भंग करने जैसे मांगों को लेकर निकाली जा रही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ने पंचक्रोशी का रंग धारण कर लिया है। गांव-गांव से उनके समर्थक और लोग इसमें शामिल हो रहे हैं। गुरुवार को यात्रा ने ढाई दिन में 32 किलोमीटर का सफर पूरा कर लिया। यात्री दोपहर 12 बजे तराना से तीन किलोमीटर पहले मणि पहुंच चुके थे। आज शाम तक यह तराना तहसील पहुंच जाएंगे। यहां के कलश गार्डन में रात्रि विश्राम करेंगे। सुबह वे शाजापुर के देवाखेड़ी जूनापानी के लिए प्रस्थान करेंगे।

Advertisement

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा मंगलवार की दोपहर उज्जैन से शुरू हुई थी। पहले दिन 10 किलोमीटर का सफर तय कर यात्री उज्जैन के साईकुंज कॉलोनी पहुंचे थे। बुधवार को यात्रियों ने दिनभर में 12 किलोमीटर का सफर तय किया और देवास के सिंदूरिया में रात्रि विश्राम किया। रात में भजन और रामधुन गाई गई। सुबह 8 बजे यात्रियों ने नाश्ता करने के बाद तराना की तरफ प्रस्थान किया।

पूर्व मुख्यमंत्री कुरता-पाजामा और सिर पर गमछा बांधकर पैदल चल रहे हैं। उनका साथ पत्नी अमृता राय (सिंह) जितना दे रही हैं, उतना ही यात्री और रास्ते में आने वाले गांव के लोग भी दे रहे हैं। हर पड़ाव से अगले पड़ाव तक हजारों किसान और लोग उनके साथ पैदल चल रहे हैं। । स्थायी यात्रियों के हाथों में तख्तियां हैं और इन पर चढ़ावा चोरी को लेकर नारे लिखे हुए हैं। गुरुवार की सुबह यात्रियों ने देवास जिले के सिंदूरिया से चलना शुरू किया।

Advertisement

रास्ते भर समर्थन
सिंदूरिया से खजूरिया परमार, जवासिया, कबलीखेड़ा जोड़ और मणि तक यात्री दोपहर तक चले। दोपहर 1 बजे इन्होंने तराना से तीन किलोमीटर पहले मणि में अपना डेरा डाल दिया था। यहां दो घंटे के विश्राम के बाद यह तराना के लिए निकलेंगे। रास्ते भर में लोग यात्रा से जुड़ रहे हैं और अगले पड़ाव तक साथ चल रहे हैं।

गांव-गांव से लोगों के जुडऩे के कारण उज्जैन की पंचक्रोशी यात्रा सा नजारा है, क्योंकि अधिकतर यात्री ग्रामीण परिवेश से हैं। हालंाकि उज्जैन के साथ प्रदेश भर से कांग्रेस से जुड़े बड़े नेता अपना समर्थन देने आ रहे हैं। इनमें कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी, अजीत बोरासी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रमुख हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें