Popup Image
Advertisement

युवक की खेत में लाश मिली परिजन ने जताई आशंका

तीन दिन पहले समाज के लोगों से हुआ था विवाद

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बुधवार रात चिंतामन थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक का शव खेत में मिला। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। कोतवाली थाना पुलिस ने शव का पीएम कराया।

अर्जुन पिता नाथूलाल चौधरी (35) निवासी एरवास चिंतामन का शव पाल्या-नायताखेड़ा के बीच खेत में मिला। उसकी बाइक भी खेत में पड़ी थी। अर्जुन के भाई जितेंद्र चौधरी और गणेश ने बताया कि रात 8.30 बजे के आसपास एक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे तभी रास्ते में भीड़ दिखाई दी। पास जाकर देखा तो अर्जुन का शव पड़ा था। उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र ने बताया कि अर्जुन की तीन बेटियां हैं और वह खेती करता था।

Advertisement

उसके मुताबिक सोमवार को अर्जुन का समाज के अंतर, विकास, भादर से मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। मामले में चिंतामन थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। उस दौरान उक्त लोगों ने अर्जुन को जान से मारने की धमकी दी थी। बुधवार को अर्जुन पगड़ी के कार्यक्रम में इंगोरिया गया था वहां से घर नहीं लौटा। परिजन का कहना है कि अर्जुन के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं, बाइक भी सही हालत में खेत में पड़ी थी। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। मामला देपालपुर गौतमपुरा क्षेत्र का होने से कोतवाली पुलिस ने शव का पीएम कराया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें