जयपुर में दोस्ती, उज्जैन की होटल में दुष्कर्म, सवाई माधोपुर से गिरफ्तार

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मंदसौर की एक युवती की जयपुर में एक युवक से दोस्ती हुई। दोनों ने अपने मोबाइल नंंबर शेयर किए। फिर बात आगे बढ़ी और एक दिन युवक-युवती उज्जैन आए, होटल मेंं ठहरे। यहंा शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। फिर वह फरार हो गया। पुलिस ने उस पर ५ हजार का इनाम घोषित किया। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, मंदसौर की गरोठ तहसील की रहने वाली युवती जयपुर में रह रही थी।
इस दौरान उसकी मुलाकात जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर सवाई माधोपुर के रहने वाले कमल मीणा से हुई। कमल काम के सिलसिले में जयपुर आता-जाता रहता हैं। दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर किए और बात भी करने लगे। 6 सितंबर 2025 को कमल युवती को लेकर उज्जैन पहुंचा और देवासगेट स्थित होटल चंद्रगुप्त में शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया।
यहां से जाने के बाद आरोपी ने युवती से बातचीत बंद कर दी। यहां तक कि उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया। 14 मार्च 2026 को युवती ने देवासगेट थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कमल को तलाशा, नहीं मिलने पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।









