Popup Image
Advertisement

डेयरी सरस, एसआरएआई मिल्क क्रीम, रत्नागिरी काऊ, नंदकृष्णा और नमस्ते इंडिया घी अमानक

204 दिन में लिए 279 सैंपल, इनमें से 50 की आई अब तक रिपोर्ट, उसमें से १६ फेल

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जिले में डेयरी सरस, एसआरएआई मिल्क क्रीम, रत्नागिरी काऊ, नंदकृष्णा और नमस्ते इंडिया ब्रांड का घी अमानक की श्रेणी में है, क्योंकि जांच में इनके सैंपल फेल हुए हैं। इनमें से दो की बिक्री प्रतिबंधित की गई है। 1 अप्रैल से 21 अक्टूबर तक (204 दिन) में फूड विभाग ने 279 सैंपल लिए। 50 की रिपोर्ट में 16 सैंपल फेल हुए हैं। गुरुवार को हुई जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में फूड विभाग के अफसरों ने जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमट को अमानक मामलों में होने वाली कार्रवाई की जानकारी भी दी।

उन्होंने बताया कि अमानक सामग्री के मामलों में दो तरह से कार्रवाई की जाती है। कुछ मामले कोर्ट में पेश किया जाते हैं और बाकी एडीएम के सामने। कोर्ट में अभी 46 प्रकरण विचाराधीन हैं, जबकि एडीएम कोर्ट में 285। एडीएम कोर्ट से अब तक 16.56 लाख रुपए की पैनाल्टी लगाई जा चुकी है। सैंपल अमानक मिलने पर डेयरी सरस घी और नमस्ते इंडिया काऊ घी की बिक्री जिले में प्रतिबंधित की गई है। डेयरी सरस घी अजमेर के सरधाना की श्याम फूड प्रोडक्ट कंपनी बना रही थी, जबकि नमस्ते इंडिया काऊ घी कानपुर के बेहरामपुर की एनआईएफ लिमिटेड।

Advertisement

इन पर भी हुई चर्चा

अच्छा कारोबार करने वाले फूड विक्रेताओं का सम्मान किया जाए।

Advertisement

 त्योहारों से पूर्व ही फूड डिपार्टमेंट कार्रवाई शुरू करे।

लोगों को जागरुक करने के लिए कार्यक्रम किए जाए। खासकर स्कूल विद्यार्थियों को।

विद्यार्थियों में फूड सामग्री पर चस्पा लेबल पढऩे की आदत विकसित की जाए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें