Popup Image
Advertisement

उन्हेल में पुलिस पर पथराव करने वाली दो महिलाएं जेल गईं

उज्जैन। उन्हेल थाने के नागझिरी गांव में पुलिस टीम पर पथराव करने, वर्दी फाडऩे वाली दों महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले के पांच आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। नागझिरी में बुधवार दोपहर यह घटना हुई थी। यहां के निवासी सरदार बंजारा को पकडऩे गए एसआई धारासिंह चावड़ा, आरक्षक विक्रम राघव, पंकज खरते और नेहा भालसे पर हमला बोला गया था।

Advertisement

पुलिस ने धारासिंह चावड़ा की रिपोर्ट पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से सुगनाबाई और पूजा बंजारा को गुरुवार को कोर्ट पेश किया, यहां से जेल भेजने के आदेश हुए। बाकी के पांच आरोपी राहुल बंजारा, अवंताबाई उर्फ संगीता, बापू, माखन और राजेश घर पर ताले डालकर भाग गए हैं। सरदार बंजारा भी फरार है।। इनकी तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें