Popup Image
Advertisement

हफ्ता वसूलने वाले और पत्थरबाज गिरफ्तार, उनके ही इलाकों में खूब पीटा

उज्जैन। पुलिस ने ऑटोचालक से हफ्ता वसूलने वाले दो बदमाश और 2 पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है। दरअसल, नानाखेड़ा क्षेत्र से ऑटो चलाने वाले एक शख्स से संजयनगर में रहने वाले पीयूष बमरेला और ऋषभ बमरेला ने हफ्ते की मांग की थी। उसने जब रुपए देने से मना किया तो आरोपियों ने उसे पीटा था।

Advertisement

इसी तरह दशहरे पर हफ्ता मांगने वाले यशवंत उर्फ यश पिता संजय कौशल को भी पकड़ा गया है। वह राधा परिसर नानाखेड़ा का रहने वाला है। नीलगंगा पुलिस ने मारपीट के मामले में रमन मालवीय को भी हिरासत में लिया है। उस पर ७ प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने इन सभी की हेकड़ी निकाली इन्हें इनके ही इलाकों में ले गए और जमकर डंडे बरसाए गए। ये बचने के लिए माफी मंागते रहे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें