Popup Image
Advertisement

Microsoft: 60 हजार कर्मियों को नौकरी छोडऩे का दिया ऑफर

मुआवजा देगी कंपनी, खर्च घटाने, एआई में निवेश की तैयारी

Advertisement

नईदिल्ली, एजेंसी। सॉफ्टेर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को खुद नौकरी छोडऩे का ऑफर दिया है। इसके बदले उन्हें एक साथ अच्छा-खासा पैसा दिया जाएगा। यह ऑफर भारत, अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में काम कर रहे उन कर्मचारियों के लिए है जो लेवल 70 या उससे नीचे के पदों पर हैं। कंपनी में कुल 2.23 लाख कर्मचारी हैं, जिनमें से 23 हजार भारत में हैं। इनमें से कितनों को ऑफर मिलेगा, यह स्पष्ट नहीं है। भारत में पात्र कर्मचारियों को 1 दिसंबर तक फैसला करना होगा। कंपनी ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि वह एआई की नई तकनीक और सिस्टम बनाने में बहुत ज्यादा पैसा खर्च कर रही है। इसकी भरपाई करने के लिए कंपनी ऐसा कर रही है।

नौकरी छोडऩे पर क्या मिलेगा
ऑफर चुनने वाले मिडलेवल कर्मचारियों को 39 हफ्ते की बेसिक और सीनियर लेवल पर 12 महीने की बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके साथ स्वास्थ्य बीमा और करियर बदलने में मदद देने वाली सेवाएं भी मिलेंगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें