Popup Image
Advertisement

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत! ₹80 हजार का इंजेक्शन अब सिर्फ ₹7,150 में

कैंसर की 543 दवा ब्रांडों की कीमतों में बदलाव, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू

Advertisement

नईदिल्ली, एजेंसी। कैंसर मरीजों के लिए राहत की खबर है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण के फैसले के बाद कैंसर की 543 दवा ब्रांडों और पैक की कीमतों में बदलाव किया गया है। इनमें 397 दवाओं के दाम घटाए गए हैं, जबकि 146 ब्रांड-पैक की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी।

कीमतों में हुई कटौती के अनुसार, 217 दवाओं के दाम आधे से भी कम हो गए हैं। वहीं, 97 ब्रांड की दवाओं की कीमतों में 70 प्रतिशत से अधिक और 50 ब्रांड में 80 प्रतिशत से ज्यादा की कटौती की गई है। पांच दवाओं के दाम 90 प्रतिशत से अधिक घटाए गए हैं। सबसे बड़ी कटौती सैमटेपा इंजेक्शन की कीमत में हुई है। इसकी कीमत 80,071 रुपए से घटाकर 7,150 रुपए कर दी गई है। इसी तरह, पैलबोप्रो दवा के 21 कैप्सूल वाले पैक की कीमत 40,421 रुपए से घटकर 2,720 रुपए हो गई है।

Advertisement

40, 421 रुपए से घटकर 2720 हुई स्तन कैंसर की दवा की कीमत

30% तक कंपनियों का मुनाफा सीमित कर दिया गया है

Advertisement

कुछ महंगी दवाओं की कीमतें अब भी बरकरार

कई दवाओं के दाम घटने के बावजूद कुछ महंगी कैंसर दवाओं की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। इनमें इम्यूनोथैरेपी दवा कीट्रूडा शामिल है, जिसका इस्तेमाल 21 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में किया जाता है। इसकी कीमत अभी भी 2,16,500 रुपए है। इसके अलावा, ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली रिबोसाइक्लिब की कीमत 24,435 रुपए पर बनी हुई है। टैग्रिसो, टेसेंट्रिक, डार्जालेक्स और इम्फिंजी जैसी दवाओं के दामों में भी बदलाव नहीं किया गया है।

प्रमुख दवाएं जिनके दाम घटाए गए

दवा पुरानी कीमत (₹) नई कीमत (₹) इस्तेमाल
पैल्बोसिक्लिब 40,421.33 2,720 स्तन कैंसर
थियोटेपा 80,071.86 7,150.33 कीमोथैरेपी
इवजुमाब 69,852 13,512 ब्रेन ट्यूमर, गर्भाशय कैंसर
ओलापारिब 46,364 11,573 प्रोस्टेट, पैंक्रियाटिक कैंसर
एनास्ट्रोजोल 458 39 स्तन कैंसर

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें