Popup Image
Advertisement

4 महीने बाद राकेश भारती की मुख्यधारा में वापसी

नागझिरी टीआई बने, देवासगेट में दूसरी महिला टीआई

Advertisement

लाइन में पदस्थ चार इंस्पेक्टर को मिले थाने, एक को लाइन बुलाया

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पुलिस लाइन में पदस्थ राकेश भारती की चार महीने बाद मुख्यधारा में वापसी हो गई। उन्हें नागझिरी थाना प्रभारी बनाया गया है। उन सहित लाइन में पदस्थ चार इंस्पेक्टर को थाने मिल गए हैं। माकड़ौन थाना प्रभारी प्रदीप राजपूत को लाइन भेज दिया गया है। उनका कम्युनिकेशन ठीक नहीं था। लाइन में ही पदस्थ ज्योति दीखित को देवासगेट थाना प्रभारी बनाया गया है। वह देवासगेट की दूसरी महिला टीआई होंगी। यहां पर अनिला कैथवास महिला टीआई रह चुकी हैं, जो स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण अब लाइन में हैं। जयंत डामोर को पानबिहार चौकी से नरवर भेजा है। यह थाना बल्लूिसंह मंडलोई के प्रमोशन के बाद से रिक्त था।

Advertisement

पारिवारिक परेशानियों के कारण राकेश भारती ने करीब चार महीने पहले माधवनगर थाना छोड़ा था। तब उनकी पुत्री किडनी की बीमारी से जूझ रही थी। अब पुत्री की हालत ठीक है और ऐसे में उनकी एक बार फिर वापसी हुई है। वह कमलसिंह निंगवाल की जगह लेेंगे, जो डीएसपी बनकर जा चुके हैं। एसपी प्रदीप शर्मा ने बुधवार को 8 थानों पर नई पोस्टिंग की।

डामोर, जाटव और कटारा सब इंस्पेक्टर हैं। इन्हें थाने दिए गए हैं। माकड़ौन थाना प्रभारी प्रदीप राजपूत को लाइन बुलाया गया है। उनके साथ कम्युनिकेशन की समस्या थी। पुलिस विभाग में दद्दू के नाम से जाने जाने वाले इंस्पेक्टर नरेंद्रसिंह परिहार को बडऩगर भेजा गया है। एक साल में उनका यह चौथा तबादला है। महाकाल थाने से उन्हें महिदपुर भेजा गया था। वहां से देवासगेट लाया गया और अब बडऩगर रवाना किया गया है।

Advertisement

उज्जैन में पदस्थ दो आईपीएस एसपी बने
उज्जैन। उज्जैन में पदस्थ दो आईपीएस को जिले मिल गए हैं। 32 वीं बटालियन के कमांडेंट दीपक शुक्ला को नर्मदापुरम का एसपी बनाया गया है। जबकि ईओडब्ल्यू एसपी समर वर्मा को आलीराजपुर जिले की कमान दी गई है। दोनों अफसरों की जगह उज्जैन में अन्य अधिकारी की पदस्थापना नहीं की गई है।

कौन कहां से कहां गया
अफसर अभी पदस्थी नई पदस्थापना
एनबीएस परिहार देवासगेट बड़नगर
ज्योति दीक्षित पुलिस लाइन देवासगेट
प्रज्ञा शर्मा पुलिस लाइन कायथा
आनंद भाभौर पुलिस लाइन महिदपुर रोड
राकेश भारती पुलिस लाइन नागझिरी
जयंत डामोर पानबिहार चौकी नरवर
प्रवेश जाटव घट्टिया पानबिहार
रवींद्र कटारा तराना माकड़ौन

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें