Popup Image
Advertisement

शाहरूख खान मोबाइल चोरी में पकड़ाया

उज्जैन। स्टेशन परिसर और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले गाडरवारा के शाहरूख खान को जीआरपी ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। उससे चोरी के दो मोबाइल जब्त किए हैं।

Advertisement

टीआई सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि जीआरपी व आरपीएफ की टीम बुधवार रात स्टेशन क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर की सूचना पर शाहरूख खान पिता रहमान खान निवासी बैरागढ़ थाना गाडरवारा नरसिंहपुरा को आउटर तरफ से घेराबंदी कर पकड़ा। उससे पूछताछ के बाद दो मोबाइल जब्त किए गए।

शाहरूख ने पुलिस को बताया कि एक मोबाइल प्लेटफार्म 3 के चार्जिंग पाइंट से चोरी किया था और दूसरा मोबाइल शांति एक्सप्रेस के जनरल कोच से चुराया था। पुलिस ने बताया कि शाहरूख पुराना बदमाश है और उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले से चोरी, मारपीट, मोटर व्हीकल एक्ट के अपराध दर्ज हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें