ट्रेन मेें रात 11 से सुबह 5 बजे तक सख्ती से बंद होंगे चार्जिंग पाइंट

हादसे के बाद रेलवे बोर्ड ने भेजा पत्र
उज्जैन। ट्रेन कोच के चार्जिंग पाइंट अब रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे। इस आदेश पर सख्ती से अमल करने का आदेश रेलवे बोर्ड ने जारी किया है।
दरअसल, दक्षिण पूर्व रेलवे में एक हादसे के बाद बोर्ड ने 2014 में जारी अपने आदेश का सख्ती से पालन कराने का आदेश दिया है। इस आदेश के मुताबिक रात 11 से सुबह 5 बजे तक चार्जिंग पाइंट बंद रखे जाने थे, पर कई रेलवे में इसका पालन नहीं हो रहा था। हाल ही में दक्षिण पूर्व रेलवे की एक ट्रेन में चार्जिंग पर लगा एक पावर बैंक फट गया था।
इस वजह से कुछ लोग झुलस गए थे। हादसे को देखते हुए रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के ओएसडी शोभित गुप्ता ने आदेश जारी किया। इसमें यह भी चेतावनी दी कि यह आदेश सिर्फ आदेश बनकर ना रह जाए, इसका पालन भी सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी आकास्मिक निरीक्षण कर आदेश के क्रियान्वयन की स्थिति भी देखें।









