इंदौर-मुंबई द्वि-साप्ताहिक अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी, 30 नवंबर तक फेरे बढ़ाए

उज्जैन। इंदौर-मुंबई और मुंबई-इंदौर के बीच सप्ताह में दो दिन चलने वाली ट्रेन अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी। अब यह ट्रेन 30 नवंबर तक चलेगी।
पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि मुंबई सेंट्रल-इंदौर २९ नवंबर और इंदौर-मुंबई सेंट्रल 30 नवंबर तक चलेगी। इंदौर से यह ट्रेन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी तो मुंबई सेंट्रल से रविवार, मंगलवार और गुरुवार को चलेगी। पहले यह दोनों तरफ से सप्ताह में दो दिन चलती थी। त्योहारी सीजन में लोगों को ट्रेन का फायदा मिलेगा।
हुब्बल्लि-खातीपुरा के बीच स्पेशल ट्रेन
हुब्बल्लि-खातीपुरा के बीच त्योहारी सीजन में स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह रतलाम रेलवे स्टेशन से गुजरेगी। ट्रेन में सेकेंड एसी, थर्ड एसी, इकॉनमी एसी, स्लीपर क्लास और सेकेंड क्लास कोच होंगे।
हुब्बल्लि से आते समय यह रात 3.30 बजे रतलाम आएगी, जबकि खातीपुरा चित्तौडग़ढ़ से आते समय यह सुबह ७.०५ बजे पहुंचेगी। हुब्बल्लि से हर शनिवार और खातीपुरा से सोमवार को यह ट्रेन चलेगी।









