पीएम मोदी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि करोड़ों के विकास कार्यों की शुरुआत

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम
मेट्रो और हाईवे परियोजनाओं की भी रखेंगे आधारशिला…
अहमदाबाद, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर एकता नगर (केवडिय़ा) स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वे राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने एकता नगर में 400 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ किया।
वामन वृक्ष वाटिका का दौरा किया
मोदी ने इस दौरान रेन फॉरेस्ट और वामन वृक्ष वाटिका का दौरा किया। उन्होंने एकता नगर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों के साथ परियोजनाओं को लेकर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने जिन परियोजनाओं की शुरुआत की, उनमें सीवेज और जल शोधन संयंत्र, प्रकाश व्यवस्था, नर्मदा घाट का विकास, आईआरसीटीसी होटल, रेन फॉरेस्ट, यूनिटी और इको ट्रेल जैसी सुविधाएं शामिल हैं
अहमदाबाद मेट्रो के दो फेज की रखेंगे आधारशिला
दौरे के दौरान प्रधानमंत्री अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2ए और फेज-2बी की आधारशिला भी रखेंगे। फेज-2ए की लंबाई 6 किलोमीटर से अधिक होगी। इसमें कोटेश्वर रोड से एयरपोर्ट तक पांच स्टेशन बनाए जाएंगे। वहीं, फेज-2बी 3.3 किलोमीटर से अधिक लंबा होगा, जिसमें गिफ्ट सिटी से शाहपुर तक तीन स्टेशन शामिल होंगे। मोदी करीब 2,600 करोड़ रुपए की लागत से अहमदाबाद-मेहसाणा रोड (स्टेट हाईवे-41) को चार लेन से आठ लेन में अपग्रेड और मजबूत करने की परियोजना की
आधारशिला रखेंगे।
4,030 नए चाइल्ड फ्रेंडली आंगनवाड़ी केंद्र बनेंगे प्रधानमंत्री गुजरात में 4,030 नए चाइल्ड फ्रेंडली आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारशिला रखेंगे। 361 पूर्ण हो चुके केंद्रों का उद्घाटन करेंगे। योजना से चार लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।









