Popup Image
Advertisement

चलती कार में युवती से हरकत करने वाले दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश

मुख्य आरोपी 5 नवंबर तक रिमांड पर, कार की तलाश जारी

Advertisement

उज्जैन। इंदौर की युवती से सिक्सलेन पर कार में गंदी हरकत करने वाले दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस ने नगरकोट माता क्षेत्र में दबिश दी। हालांकि वह हाथ नहीं लगा। केस का मुख्य आरोपी 5 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर है। उससे कार की बरामदगी होनी है।

नानाखेड़ा टीआई नरेंद्रकुमार यादव ने बताया कि इंदौर की युवती ने जयसिंहपुरा निवासी चक्रेश जैन सहित पांच युवकों पर नशीली कॉफी पिलाकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। सोमवार शाम हुई इस वारदात के बाद मुख्य आरोपी चक्रेश जैन को मंदसौर के पिपल्यामंडी से गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश कर 7 दिन का रिमांड मांगा गया। कोर्ट ने 5 नवंबर तक उसे रिमांड पर दिया है।

Advertisement

साथी की तलाश जारी: चक्रेश ने कार में उसके साथ नगरकोट में रहने वाले दोस्त राजेश पंथी के होने का हवाला दिया है। पुलिस ने नगरकोट क्षेत्र स्थित राजेश के घर पर दबिश भी दी लेकिन वह फरार हो गया । टीआई के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद चक्रेश गुजरात के वड़ोदरा चला गया था। उसने कार वहीं छोड़ दी है। कार की बरामदगी के लिए टीम भेजी जा रही है।

सटोरिये का मुनीम था पंथी: पूछताछ में चक्रेश ने बताया है कि दोस्त राजेश पंथी ढांचा भवन में रहने वाले सटोरिये के यहां मुनीम का काम करता था। कारोबार के दौरान ही उससे दोस्ती हुई थी। साथ ही उसने यह भी कबूला कि युवती से हरकत के दौरान कार में दो ही लोग थे, जबकि युवती ने 5 लोगों पर आरोप लगाए हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें