TI दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की मदद, पत्नी को SI पद पर मिलेगी नौकरी

मध्य प्रदेश के देवास जिले में शराब के अवैध परिवहन को रोकने के दौरान अपनी जान गंवाने वाले खातेगांव थाने के TI दिलीप पुरी के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गहरा दुःख जताया है, उन्होंने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बहादुर टीआई की पत्नी को एस आई एक पद पर अनुकंपा नियुक्ति और परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है।
डॉ मोहन यादव ने X पर लिखा- देवास जिले के खातेगांव में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कर्तव्य निर्वहन करते हुए थाना प्रभारी दिलीप पुरी के दिवंगत होने का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, स्पेशल DP उपेन्द्र जैन करेंगे घटना की जाँच
इस कठिन समय में शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। घटना की जांच के लिए स्पेशल DG उपेंद्र जैन को तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया गया है। मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
टीआई की पत्नी को SI के पद पर अनुकंपा नियुक्ति, परिवार को 1 करोड़ सहायता राशि
वीर बलिदानी दिलीप पुरी की धर्मपत्नी को एसआई के पद पर अनुकंपा नियुक्ति एवं परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
पढ़े पूरी खबर एक क्लिक से…… शराब तस्करों ने टीआई को ट्रक से कुचला, इलाज के दौरान मौत









