Popup Image
Advertisement

पुलिस को देखकर पेंट की जेब में रखी शराब पी गया तस्कर

बाइक के साथ झोले में रखी 4 हजार की शराब जब्त

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाकाल थाना पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक बाइक सवार को रोका। तलाशी ली तो उसने पेंट की जेब में रखा शराब का क्वार्टर खोलकर पी लिया। उसके झोले से पुलिस ने 4 हजार रुपए की शराब जब्त की है।

पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम लालपुल रेलवे ब्रिज के पास भ्रमण कर रही थी, तभी एक बाइक पर झोला लटका कर सामने से एक व्यक्ति आता दिखा। चैकिंग के लिए उसे रोका तो उसने अपना नाम विजय पिता नारायण चैहान निवासी प्रताप नगर रतलाम बताया। कपड़ों की चैकिंग करने के दौरान विजय ने पेंट की जेब से क्वार्टर निकाला और पी गया। पुलिस ने बाइक में लटके झोले की तलाशी ली जिसमें 40 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के मिले। पुलिस ने उसकी बाइक व शराब जब्त कर आबकारी एक्ट का केस दर्ज किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें