Popup Image
Advertisement

मां की सेहत खराब थी, दौड़ते हुए चार धाम और 12 ज्योर्तिलिंग की यात्रा पर निकला पटना का युवक

उज्जैन। मां के प्रति प्रेम और भगवान महादेव के प्रति अटूट आस्था की अनूठी मिसाल लेकर पटना के मोनूराज चौहान चार धाम और 12 ज्योर्तिलिंग की धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। गुरुवार को उन्होंने महाकाल दरबार में हाजिरी लगाई।

Advertisement

ब्लैक पेंथर के नाम से मशहूर मोनू की यात्रा की नींव छह साल पहले पड़ी थी। उनकी मां की की तबीयत तब काफी खराब थी। उस मुश्किल समय में मोनू ने महादेव से प्रार्थना की थी कि यदि मां की सेहत में सुधार होता है तो वह बाबा महादेव के प्रति कृतज्ञता जताने के लिए चार धाम और 12 ज्योर्तिलिंग की यात्रा दौड़कर पूरी करेंगे। 236 दिन से वह लगातार दौड़ रहे हैं।

मां के गले में अटका था कांटा
मोनू की मां मांसाहारी हैं। वे भोजन में मछली ले रही थीं और इसी बीच कांटा गले में फंस गया। उनकी जान पर बन आई। करीब छह साल तक वे परेशान रहीं। यह दर्द उन्हें इस कदर परेशान करता था कि वह तड़प उठती थीं। तब मोनू ने सिद्धेश्वर महादेव से प्रार्थना की थी कि अगर उनकी मां ठीक हो गई तो वे दौड़ते हुए यात्रा करेंगे।

Advertisement

इसी आस्था और संकल्प को लेकर वे उज्जैन पहुंचे थे। उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। मंदिर समिति ने उनके दर्शन की खास व्यवस्था की थी। उन्होंने दर्शन की सराहना की। सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर ने उनका सम्मान किया। उनकी यात्रा 236 दिन की हो चुकी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें