Popup Image
Advertisement

दिवाली : चरक भवन में 10 बेड किए रिजर्व

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। दिवाली सीजन में बर्निंग केस की बढ़ती संख्या को देखते हुए चरक भवन में १० बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। गुरुवार को सीएमएचओ डॉ. विक्रमसिंह रघुवंशी ने भवन का मुआयना किया और व्यवस्था परखी।

Advertisement

सीएमएचओ ने कहा कि 10 बेड बर्न केस के लिए आरक्षित रखें। यहां निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बर्न वार्ड में आवश्यक दवाइयां, चिकित्सा उपकरण एवं अन्य संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने तथा सभी उपकरणों को क्रियाशील अवस्था में रखने के निर्देश दिए। इमरजेंसी वार्ड में पर्याप्त चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और अग्निशमन यंत्रों को हमेशा चालू रखने के लिए कहा है।

सीएमएचओ ने सभी लिफ्टों को सुचारू रूप से संचालित रखने, निर्बाध विद्युत व्यवस्था एवं गुणवत्तापूर्ण साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। चरक भवन परिसर के बाहर चैंबर से गंदा पानी फैलने की समस्या पर तत्काल उचित निकासी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

Advertisement

 ओपीडी में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, आवश्यक दवाइयां एवं जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश।

जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र समय पर जारी करने का कहा।

Advertisement

 सोनोग्राफी विभाग एवं एएनसी क्लीनिक का निरीक्षण कर गर्भवती महिलाओं को समय पर सोनोग्राफी एवं प्रसव पूर्व जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, बर्थ वेटिंग रूम, पीएनसी वार्ड एवं सुरक्षित मातृत्व इकाई का भी उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामान्य प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं को उचित परामर्श देने तथा हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का समुचित प्रबंधन कर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें