Popup Image
Advertisement

समन्वय की कमी, कमिश्नर बोले- अड़चन तुरंत दूर करें

उज्जैन। सिंहस्थ के काम तेजी से चल रहे हैं। हर विभाग अपने स्तर पर खूब प्रयास कर रहा है लेकिन कई जगह विभागों में समन्वय की कमी भी दिखाई दे रही है। ऐसी ही कमी को कमिश्नर आशीषसिंह ने गुरुवार को पकड़ा।

Advertisement

कमिश्नर विभागों के बीच तालमेल के लिए बनी समिति की बैठक ले रहे थे। सिंह ने निर्माण एजेंसियों के अफसरों से कहा कि सिंहस्थ निर्माण कार्य में भवन हटाने और जमीन अधिग्रहण के मामलों में अब देरी नहीं करें, क्योंकि समय कम बचा है। अगर हम विभागीय समन्वय बैठक का इंतजार करेंगे तो समय खप जाएगा और काम डिले होगा। हमें तुंरत कार्रवाई की जरूरत है।

यह मामले सामने आए

Advertisement

1 मंगलनाथ से कमेड़ मार्ग पर आश्रम द्वार के कारण सड़क निर्माण में देरी हो रही है। संभागायुक्त ने सीधे घट्टिया एसडीएम राजाराम करजरे को फोन लगाया और कहा यह अड़चन जल्दी से दूर करें।

2  मंगलनाथ से अंगारेश्वर महादेव के बीच बनने वाले अस्थायी मार्ग का काम भी शीघ्रता से शुरू करने का कहा।
कमिश्नर ने यूडीए एवं नगरनिगम के कामों की जानकारी भी ली। यूडीए सीईओ संदीप सोनी ने सिद्धवट डेवलपमेंट प्लान के नक्शे का प्रजेंटेशन किया।

Advertisement

किस विभाग की क्या प्रगति विभाग काम दिसंबर तक पूर्णता
नगरनिगम 62 18
स्मार्टसिटी – 6
नगरनिगम की तरफ से बताया गया कि शहर की जलप्रदाय व्यवस्था के तहत 16 ओवरहेंड टैंक बनाए जा रहे हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें