Popup Image

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही युवती की संदिग्ध मौत

परिजन बोले…किराये के मकान में रह रही थी, दोस्त अस्पताल में भर्ती कर भागे

Advertisement

उज्जैन। अशोक नगर में किराये का मकान लेकर रहने वाली एक युवती ने शुक्रवार को जहर खा लिया। दोस्तों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया और लापता हो गए। माधव नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

पुलिस ने बताया कि मृतका जया पिता खेमचंद( 22 ) निवासी गिट्टी खदान भेरूगढ़ है।वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी और अशोक नगर में किराये का मकान लेकर रहती थी। उसके पिता खेमचंद ने बताया कि 19 अक्टूबर को वह पुलिस भर्ती परीक्षा देने गई थी।

Advertisement

शुक्रवार को अस्पताल से सूचना मिली कि जया ने जहर खाया है और वह प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। परिजन अस्पताल पहुंचे जहां उपचार के दौरान युवती की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर जया के रूम मे उसकी एक सहेली व दो युवक थे। जहर खाने पर उन्होंने ही जया को अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन उनके नाम, पते नहीं मिले हैं। मोबाइल भी बंद हैं। उनके बयानों के बाद ही पता चल पाएगा कि जया ने किन कारणों के चलते जहर खाकर आत्महत्या की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें