Popup Image

टेक महिंद्रा के एशिया हेड की 9 गोलियां मारकर हत्या

हरियाणा : पार्किंग से गाड़ी हटाने पर पड़ोसी से विवाद

Advertisement

फरीदाबाद, एजेंसी। हरियाणा के फरीदाबाद में टेक महिंद्रा कंपनी के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि सेक्टर-21सी में पड़ोसी मोनू शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उन पर करीब 15 राउंड फायरिंग की। परमजीत को 9 गोलियां लa, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की जांच के मुताबिक, मोनू का बेटा पार्किंग में अपने डॉग को पॉटी कराता था। परमजीत का परिवार इसी का विरोध कर रहा था। शुक्रवार रात को भी परमजीत की मोनू से पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर बहस हुई। इसके बाद मोनू ने गोलियां चला दीं। वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। परमजीत की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया है। सूरजकुंड थाना पुलिस का कहना है कि परमजीत सिंगापुर रहते थे। 2 दिन पहले ही भांजे की शादी में शामिल होने के लिए लौटे थे।

Advertisement

मौके पर ही मौत
परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मोनू पूरे परिवार के साथ फरार हो गया। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें