Popup Image

पीएम मित्रा पार्क जा रहे थे, अचानक रुके बुके की औपचारिकता से किया इंकार

औद्योगिक क्षेत्र में कंपनियों की आमद की रफ्तार से सीएस खुश

Advertisement

3 बड़ी इंडस्ट्रीज का मुआयना किया, पौधे भी रोपे

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। धार जिले के बदनावर में बने पीएम मित्रा पार्क का मुआयना करने निकले मुख्य सचिव (सीएस)अशोक वर्णवाल शुक्रवार की सुबह अचानक विक्रम उद्योगपुरी में रुक गए। सब कुछ इतना अप्रत्याशित था कि स्थानीय अफसर खुद हैरान रह गए। सादगी पसंद सीएस बुके और स्वागत की औपचारिकता से बचे।

Advertisement

विक्रम उद्योगपुरी का इंफ्रा देखकर वे दंग रह गए। यहां आ रही इंडस्ट्रीज की रफ्तार ने भी उन्हें खुश कर दिया। सीएस ने कहा कि विक्रम उद्योगपुरी को और विकसित किया जाएगा। यह क्षेत्र जिस तरह से विकसित हो रहा है, उस हिसाब से यहां बड़े रेसिडेंशियल क्षेत्र की जरूरत होगी।

दरअसल, सीएस शुक्रवार को भोपाल से पीएम मित्रा पार्क देखने निकले थे। रास्ते में उज्जैन पड़ता है तो वे विक्रम उद्योगपुरी भी रुक गए। सीएस सीएम डॉ. मोहन यादव के मेक इन इंडिया अभियान के तहत इंडस्ट्रीज के विकास को देखने निकले थे। सीएस ने कहा कि विक्रम उद्योगपुरी में औद्योगिक विकास की रफ्तार काफी बेहतर है। यहां जब सारी इंडस्ट्रीज रन करने लगेंगी तो एक ही समय पर 50 हजार लोग होंगे। इन लोगों के रहने के इंतजाम पर अभी से काम करना होगा।

Advertisement

हाउसिंग बोर्ड को दी 13 एकड़ जमीन
एमपीआईडीसी के ईडी राजेश राठौर ने सीएस को बताया कि वर्किंग वुमन की संख्या को देखते हुए यहां २१०० लोगों की क्षमता का हॉस्टल बनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड को भी १३ एकड़ जमीन आवंटित की गई है। बोर्ड श्रमिकों के लिए यहां कॉलोनी विकसित करेगा। सीएस ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने विक्रम उद्योगपुरी का दायरा और बढ़ाने का सुझाव दिया। ईडी ने उन्हें दूसरे फेज की जानकारी दी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें