Popup Image

उज्जैन में खड़ी कार में अचानक लगी आग, कोई हताहत नहीं

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन में शुक्रवार की दोपहर सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। आग से कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन कार को खास नुकसान पहुंचा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

दरअसल, यह हादसा गीता कॉलोनी इलाके में हुआ। सड़क के किनारे आग कार क्रंमाक एमपी 13सीबी 9823 खड़ी थी। इसका अगला हिस्सा अचानक भभक गया। आग इतनी तेजी से फैली की बोनट के ऊपर तक आ गई। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। यहां से एक फायर फाइटर की गाड़ी पहुंची और दमकल पर काबू पाया।

कार के कांच फोड़े: बहादुरगंज में गुरुवार-शुक्रवार की रात एक घर के बाहर खड़ी कार में तोडफ़ोड़ की गई। पीडि़त कुसुम राठौर के मुताबिक राखी पर पड़ोसी युवक से विवाद हुआ था। इस बात की रंजिश चल रही थी।युवक हाल ही में जेल से छूटकर आया तो उसने धमकी देना शुरू कर दिया। राठौर के मुताबिक बीती रात भी उसने बच्चे को उठाकर ले जाने और बंदूक से मारने की धमकी दी थी। इस बात की जानकारी पुलिस को देकर परिवार लौटा ही था कि रात घर के बाहर खड़ी कार के कांच फोड़ दिए गए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें