Popup Image

दिवाली : उपहार में स्वीट्स और ड्राइफ्रूट्स हैंपर पहली पसंद

1200 रुपए किलो तक मिठाई, व 4000 के ड्राइफू्रट्स पैकेट

Advertisement

उज्जैन। खुशियों के त्योहार दिवाली पर इस बार मिठाई बाजार भी नई वैरायटी के साथ हाजिर हो गया है। प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडारों ने स्वीट्स और ड्राइफ्रूट्स के स्पेशल हैंपर तैयार किए हैं। यह लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। यहां 600रुपए से लगा कर 4 हजार रुपए कीमत तक के हैंपर उपलब्ध है। इस बार मावे की जगह पारंपरिक मिठाई (मोतीचूर, बेसन, ड्राइफ्रूट्स के लड्डूओ) का क्रेज है। गिफ्ट हैंपर में ग्राहकों के पास वैरायटी की भरमार है। हालांकि सूखे मेवे के दाम ज्यादा होने से हैंपर में सामग्री का वजन थोड़ा हल्का हो गया है।

अपना ने बनाई स्पेशल बाइट्स
देवास रोड़ स्थित अपना स्वीट्स ने दिवाली पर स्पेशल बाइट्स मिठाई तैयार की है। ग्राहकों के बीच इसकी खासी मांग है। यहां मिठाई, ड्राइफ्रूट्स और नमकीन के गिफ्ट हैंपर उपलब्ध है। मैनेजर विकास पांडे ने बताया कि अपना स्वीट्स स्पेशल बाइटस खूब पसंद की जा रही है। इसे काजू और बादाम से तैयार किया गया है। इसकी कीमत १००० रुपए तक है।

Advertisement

हरियाणा की डोडा बर्फी अब उज्जैन में भी
देवास रोड़ पर ही स्थित श्रीनाथ मिष्ठान भंडार की उज्जैन शहर में पहली दिवाली है। मूलत:तराना कस्बे के इस ब्रांड ने अपनी क्वालिटी से ग्राहकों का ध्यान अपनी और खींचा है। मिष्ठान भंडार के मैनेजर आलोक पांडे ने बताया कि दीपावली की चहल-पहल उनके यहां खूब है। ग्राहकों की डिमांड पर हरियाणा की प्रसिद्ध मिठाई डोडा बर्फी को तैयार किया गया है। श्रीनाथ दिवाली स्पेशल डोडा बर्फी ग्राहकों की पहली पसंद बन गई है। डोडा बर्फी की कीमत 700 रुपए हैं। इसके अलावा भी स्पेशल ड्रायफू्रट्स भी लोगों की पसंद बने हुए हैं।

यहां हैंपर की भरमार
श्रीगंगा ग्रुप ने भी कई प्रकार के गिफ्ट हैंपर और मिठाई हैंपर तैयार किए हैं। यहां बकलावा मिठाई, काजू रोल, काजू कतली, ड्राइफू्रट्स के लड्डू और नमकीन पसंद बने हुए हैं। श्रीगंगा पर ड्राइफू्रट्स गिफ्ट हैंपर 600 रुपए से शुरू हो रहे है और 4 हजार रुपए तक हैं।
बाफना स्वीट्स ने भी दिवाली के लिए खास तैयारी की है। दोनों आउटलेट्स पर कई तरह की वैरायटी वाली मिठाई उपलब्ध है। संचालक नीलेश बाफना ने बताया कि इस बार लड्डूओं की खासी डिमांड है। मोतीचूर, बेसन और ड्राइफ्रूट्स के लड्डू लिए जा रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें