उज्जैन: बागडिय़ा टावर में लगी आग, 50 लोगों को निकाला

मेडिकल स्टोर से उठीं लपटें, फ्लैट्स में फैला धुआं
उज्जैन। उज्जैन के पुरानी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बगडिय़ा टावर में बुधवार शाम करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। आग बिल्डिंग के नीचे स्थित एमपी मेडिकल स्टोर में लगी थी। दुकान का शटर बंद होने के कारण धुआं वेंटिलेशन चैंबर के रास्ते ऊपर के फ्लैट्स तक फैल गया। देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया।
आग और धुएं के बीच करीब 15 लोग बिल्डिंग में फंस गए थे। पुलिस, प्रशासन, स्ष्ठक्रस्न और नगर निगम की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान मुस्लिम समाज के करीब 40 युवक भी लोगों को सुरक्षित निकालने और आग बुझाने में जुटे रहे। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की और दुकानों के शटर तोड़कर अंदर पानी डाला।
सीढ़ी और क्रेन की मदद से लोगों को निकाला: ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। पेंटर्स ने भी झूले और सीढ़ी के सहारे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। फायरमैन अभिषेक तिवारी ने कैंसर पीडि़त महिला और उनकी बेटी को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद दो महिलाओं को बचाने के लिए टीम दोबारा बिल्डिंग में गई, लेकिन घना धुआं होने से दम घुटने के कारण अभिषेक बेहोश होकर गिर पड़े। टीम के अन्य सदस्यों ने उन्हें बाहर निकाला।
ढाई घंटे बाद पाया काबू
करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रेस्क्यू के दौरान 50 लोगों को बाहर निकाला गया, जबकि धुएं के कारण फंसे करीब 15 लोगों को सुरक्षित बचाया गया। कुछ लोगों को सांस लेने में परेशानी होने पर अस्पताल भेजा गया। फायरमैन अभिषेक तिवारी ने बताया कि वे रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बिल्डिंग के अंदर गए थे।
इस दौरान उन्होंने कैंसर से पीडि़त एक महिला और उनकी बेटी को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें सूचना मिली कि नीचे की मंजिल पर दो महिलाएं और फंसी हुई हैं। उन्हें बचाने के लिए टीम दोबारा बिल्डिंग के अंदर गई, लेकिन वहां धुआं इतना ज्यादा था कि दम घुटने से वे खुद भी गिर पड़े। इसके बाद टीम के सदस्यों ने एक-दूसरे का सहारा लिया और किसी तरह बाहर निकले।









