Popup Image

6 जगह दबिश देकर पकड़े 4 आरोपी

देवास के शराबकांड के बाद उज्जैन का आबकारी विभाग अलर्ट

Advertisement

उज्जैन। देवास के शराबकांड के बाद उज्जैन का आबकारी अमला अलर्ट है। वह अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। इस कड़ी में ६ जगह दबिश दी गई और चार आरोपियों को पकड़ा गया।

विभाग के वृत्त 3 ने उज्जैन शहर में 2 प्रकरण दर्ज किए और 20 पाव देसी शराब जब्त की। वृत्त घटिया ने 12 पाव देशी मदिरा जप्त की। वृत्त खाचरौद ने आरोपी प्रवीण पिता वेवराम से गिरफ्तार किया और उससे 0.9 बल्क लीटर देसी मदिरा बरामद की। इसी तरह वृत्त तराना ने माकड़ौन नाले के पास स्थित नयापुरा से 25 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया। जबकि वृत्त महिदपुर ने छज्जूखेड़ी से 4 लीटर हाथ भट्टी की शराब जब्त की।

Advertisement

यह कर रही है एक्साइज टीम
एक्साइज टीम देर रात तक होटल-ढाबों, रेस्टोरेंट की चैकिंग कर रही है। वाहनों की तलाशी ली जा रही है। ढाबों पर खड़े ट्रकों की भी जांच की जा रही है।

सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन ने बताया कि अवैध शराब निर्माण, उसके विक्रय, परिवहन एवं स्टोरेज पर कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब से संबंधित सूचना सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0734-2551159 तथा मोबाइल नंबर 9183475858 पर दी जा सकती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें