Popup Image

जानापाव का विकास भी जनसहयोग से होगा, पहाड़ी पर कॉरिडोर बनेगा

श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र देते नजर आएंगे परशुराम, शासन के अलावा भी लगेगी राशि, प्रशासन ने दी प्लानिंग को मंजूरी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। ग्राम आशापुरा में जनसहयोग और सरकारी राशि से तैयार हुई कामधेनु गोशाला के बाद अब जानापाव की पहाड़ी का भी जनसहयोग से विकास किया जाएगा। शासन की ओर से करीब 17 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की योजना पर काम शुरू हो चुका है। अब इसके विस्तार के लिए सरकारी प्रोजेक्ट के साथ जनसहयोग से भी राशि जुटाई जाएगी। पहाड़ी पर भव्य मंदिर, तालाब के साथ ही आकर्षक कॉरिडोर भी बनाया जाएगा।

कॉरिडोर में भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसमें वे भगवान श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र देते हुए नजर आएंगे। तैयार प्रस्ताव के मुताबिक जानापाव के विकास को लेकर इंटरनल प्लानिंग पूरी हो चुकी है। जानापाव से जुड़ी मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने यहीं महर्षि परशुराम से सुदर्शन चक्र प्राप्त किया था।

Advertisement

गोशाला का कुल क्षेत्रफल करीब 26.041 हेक्टेयर

 10 हजार गोवंश की क्षमता के अनुरूप विकास

Advertisement

शुरुआत में 550 गोवंश के साथ व्यवस्था शुरू

गोवंश के लिए 200म80 फीट के चार विशाल शेड स्मार्ट सिटी के माध्यम से

3.50 करोड़ रुपए की लागत से खुले बाड़े

बीमार गोवंश के लिए अलग वार्ड, बाउंड्रीवॉल और आंतरिक सड़क

मुख्यमंत्री ने सीएनजी गैस प्लांट और अन्य व्यवस्थाओं के लिए 5 करोड़ रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा की।

काम शुरू हो चुका, सिंहस्थ के पहले पूरा करेंगे: कलेक्टर शिवम वर्मा के मुताबिक विकास के इस विस्तारित प्लान का श्रीगणेश सीएम कर चुके हैं। इसके सभी प्रमुख काम सिंहस्थ 2028 से पहले पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। जनसहयोग से राशि जुटाने की व्यवस्था भी इसी योजना का हिस्सा होगी।

17 करोड़ रुपए के सरकारी प्रोजेक्ट में ये काम प्रस्तावित, जनसुविधाएं भी बढ़ेंगी

जानापाव में भगवान परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक के विकास के लिए करीब 17 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट पहले से प्रस्तावित है। जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसका भूमिपूजन किया था। इस योजना में मौजूदा यज्ञकुंड का पुनर्विकास, ऑडिटोरियम, ध्यान कुटीर, हर्बल गार्डन, लैंडस्केपिंग, बहुउद्देशीय भवन और जनसुविधाओं का विस्तार शामिल है। पहाड़ी पर श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए रोपवे बनाने की योजना भी है। अब जनसहयोग के साथ इसके विस्तार की तैयारी की जा रही है।

आशापुरा की कामधेनु गोशाला में मिला है 11 करोड़ का जनसहयोग आशापुरा में करीब 24 करोड़ रुपए की लागत से विकसित कामधेनु गोशाला जनभागीदारी का उदाहरण है। इसके निर्माण और विकास में एक समाजसेवी ने सीएसआर मद से 6 करोड़ और एक ने 2.5 करोड़ रुपए का योगदान दिया था। अन्य जनसहयोग से भी राशि मिली। गोशाला के विकास में करीब 11 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य दानदाताओं के सहयोग से सीएसआर के तहत हुए हैं। शासन के विभिन्न मदों से भी राशि खर्च की गई।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें