Popup Image

पूर्व क्रिकेटर रैना, अभिनेत्री ईशा, वनप्रीत, जिज्ञासा और मोनिका पहुंचे बाबा महाकाल की शरण में

रैना बोले- डिवाइन एक्सपीरियंस मिला

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शुक्रवार की सुबह बाबा महाकाल मंदिर में वीआईपी की भरमार रही। पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, अभिनेत्री, ईशा सिंह, वनप्रीत कौर बग्गा, जिज्ञासा सिंह और मोनिका खन्ना दर्शन के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुुंची। उन्होंने नंदीगृह से बाबा की भस्मार्ती की। रैना इस दौरान भक्ति में डूबे नजर आए। उन्होंने झांझ के दौरान जमकर तालियां बजार्इं। कोटितीर्थ कुंड पर खड़े होकर कहा कि डिवाइन एक्सपीरियंस उन्हें मिला। भस्मार्ती में लोगों का जुनून देखकर अभिभूत हूं। लोग आधी रात से दर्शन के लिए कतार में खड़े होते हैं, यह बाबा के प्रति लोगों की श्रद्धा है।

ग्रुप में आई ईशा ङ्क्षसह, वनप्रीत कौर बग्गा, जिज्ञासा सिंह और मोनिका खन्ना ने कहा कि दर्शन से बहुत अभिभूत हैं। भस्मार्ती का अनुभव बहुत अलग है। यह ऐसा अनुभव है कि कुछ कहा नहीं जा सकता। हम नि:शब्द हैं। मंदिर मेंं दर्शन बहुत अच्छे से हुए। सभी ने हर-हर महादेव के जयकारे भी लगाए।

Advertisement

कार्तिक-अगहन मास में निकलेंगी पांच सवारी

संयोग- 17 घंटे में दो बार बाबा महाकाल निकलेंगे शहर भ्रमण पर

Advertisement

उज्जैन। कार्तिक-अगहन मास में इस बार एक अनूठा संयोग बन रहा है, जब 17 घंटे में बाबा महाकाल दो बार भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे। कार्तिक अगहन मास में पांच सवारी निकलेंगी।

दरअसल, उज्जैन के अधिपति बाबा महाकाल साल भर में चुनिंदा अवसरों पर नगर भ्रमण पर निकलते हैं। सावन-भादौ, कार्तिक-अगहन मास के सोमवार को वे प्रजा को दर्शन देते हैं। इसी तरह दशहरे पर वे फ्रीगंज क्षेत्र में पालकी में सवार होकर आते हैं, जबकि कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी पर वे गोपाल मंदिर पर हरिहर मिलन के लिए जाते हैं।

यह सभी अवसर उत्सव के होते हैं। इस बार कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी 22 नवंबर (रविवार) को है, जबकि इसके अगले दिन 23 नवंबर (सोमवार) है। ऐसे में हरिहर मिलन के रात 11 बजे बाबा की पालकी महाकाल मंदिर से निकलेगी और रात करीब 1.00 बजे लौटेगी। अगले दिन शाम 4 बजे वे फिर से पालकी में सवार होकर रामघाट तक जाएंगे।

कब-कब निकलेगी सवारी

16 नवंबर

22 नवंबर (हरिहर मिलन)

30 नवंबर

7 दिसंबर (राजसी सवारी)
पीआरओ आशीष फलवाडिय़ा ने बताया कि सवारियों की तैयारी शुरू हो गई हैं। संबंधित विभागों को बैरिकेडिंग, लाइट, प्रचार-प्रसार वाहन आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें