खेत पर करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, गांव में पसरा मातम

उज्जैन। माकड़ौन थाना क्षेत्र के ढाबला खुर्द में खेत पर करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान ईश्वर पिता करण सिंह अंजना (36 वर्ष) निवासी ढाबला खुर्द के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ईश्वर सिंह किसान था। बीती शाम वह अपने खेत पर गया हुआ था।
Advertisement
इसी दौरान वह खेत में बिजली के करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। माकड़ौन थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement









