Popup Image

एक ही दिन में 4 थानों में दर्ज हुए धोखाधड़ी के 11 मामले

फर्जी पहचान बताई ओटीपी पूछा और उड़ा दिए लाखों रुपए

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। किसी भी अनजान व्यक्ति का कॉल आने पर सतर्क रहें। बैंक अधिकारी, पुलिस अफसर या सीबीआई अधिकारी बनकर कोई आपके बैंक खातों की जानकारी या ओटीपी ले सकता है। एडवांस मोबाइल चलाते समय सावधानी बरतें। इसका प्रचार-प्रसार पुलिस द्वारा समय-समय पर किया जाता है। यहां तक कि मोबाइल की कॉलर रिंग में भी जानकारी दी जाती है कि अगला कॉल किसी स्कैमर का हो सकता है। बावजूद इसके लोग चेतावनी की अनदेखी कर ऑनलाइन ठगों के शिकार हो रहे हैं।

नानाखेड़ा थाने में 14 नवंबर को ऑनलाइन धोखाधड़ी के आधा दर्जन केस दर्ज हुए। पुलिस ने बताया कि सीताराम चौहान पिता धन्नालाल 68 वर्ष निवासी बसंत विहार के साथ 94,997 रुपए, फकरूद्दीन पिता अकबर अली निवासी मुफ्फदल पार्क कॉलोनी नवाखेड़ा के साथ 43 हजार, अजय श्रीवास पिता महेश श्रीवास निवासी महाशक्ति नगर के साथ 91 हजार, कालू पांचाल पिता बद्रीलाल निवासी ग्राम नवाखेड़ा के साथ 32 हजार, राजेश ठाकुर पिता कैलाश निवासी महालोक ढाबा इंदौर रोड के साथ 25,979 , शिवानी मौर्य पति सतीश दुबे निवासी महाशक्ति नगर के साथ 1 लाख 80 हजार की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई।

Advertisement

कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि हेमंत कुमार पिता रूपचंद्र आचार्य निवासी मिल्कीपुरा के पिता के एयू बैंक खाते से अज्ञात बदमाश ने 42 हजार निकाल लिए और राकेश परिहार पिता छोटेलाल निवासी फाजलपुरा के बैंक खाते से 30 हजार रुपए ऑनलाइन निकाल लिए गए। खाराकुआं पुलिस ने बताया कि ज्योति घाटिया पति मितेश निवासी गोलामंडी के खाते से गलत पहचान बताकर 45382 रुपए की सायबर धोखाधड़ी हुई।

माधव नगर थाना पुलिस ने बताया कि रघुवीर सिंह पिता बलवीर सिंह निवासी महानंदा नगर के साथ 46,985 और बाबा शिवलकर पिता अन्ना शिवलकर निवासी अशोक नगर के खाते से 80 हजार रुपए अज्ञात बदमाश ने ऑनलाइन निकाल लिए। सभी 11 मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें