Popup Image

महाकालेश्वर मंदिर के सुरक्षाकर्मियों को ऑटो चालक दे रहे जान से मारने की धमकी

समिति ने पुलिस को लिखा पत्र…मंदिर द्वार से हटाएं ऑटो चालकों को

Advertisement

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर के अलग-अलग प्रवेश व निर्गम द्वार के बाहर ऑटो चालक दर्शनार्थियों को परेशान कर रहे हैं। हाल यह है कि सुरक्षाकर्मी उन्हें हटाते हैं तो ड्राइवर जान से मारने की धमकी देते हैं। मंदिर समिति ने महाकाल थाना पुलिस को पत्र लिखकर ऑटो चालकों को हटाने का कहा है।

मंदिर समिति की ओर से पुलिस को लिखे पत्र में उल्लेख है कि महाकालेश्वर मंदिर में रोजाना हजारों की संख्या में दर्शनार्थी पहुंचते हैं। उनके आगमन व निर्गम के साथ आसानी से दर्शन व्यवस्था मंदिर समिति के सुरक्षाकर्मी करते हैं। कुछ ऑटो चालक वाहन के साथ मंदिर के अलग-अलग गेट पर खड़े रहते हैं, जिससे दर्शनार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और व्यवस्था भी बिगड़ती है।
झुंड बनाकर घेरते हैं

Advertisement

ऑटो व ई रिक्शा चालक मंदिर गेट पर झुंड बनाकर खड़े रहते हैं। जैसे ही लोग दर्शनों के बाद बाहर निकलते हैं तो उन्हें यह लोग घेर लेते हैं। एक ही स्थान पर भीड़ लगने से सुरक्षाकर्मी उन्हें हटाते हैं लेकिन ड्राइवर उनकी बात भी नहीं सुनते। कुछ लोग सुरक्षाकर्मियों को जान से मारने की धमकी भी देते हैं।

फूल-प्रसाद, टोकरी वाले भी करते हैं परेशान

Advertisement

मंदिर समिति के लोगों ने बताया कि ऑटो-ई रिक्शा चालकों के अलावा मंदिर के प्रवेश द्वार के बाहर फूल प्रसाद की दुकान पर टोकरी बेचने वाले युवक भी यात्रियों को रोककर परेशान करते हैं। इनमें अधिकांश युवक ऐसे हैं जिनका पुलिस वैरिफिकेशन भी नहीं है। महिलाओं और युवतियों के साथ अश्लील हरकत और कमेंट्स करने से यात्री परेशान होते हैं, जबकि दुकान देखकर यात्री स्वयं वहां जाकर फूल प्रसाद खरीद सकते हैं उन्हें रास्ते में घेरने या रोकने की जरूरत नहीं।

पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने बताया कि 4 नवंबर को मंदिर समिति की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें ऑटो चालकों द्वारा मंदिर के अलग-अलग गेट पर खड़े होकर दर्शन व्यवस्था बिगाडऩे, सुरक्षाकर्मियों से गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने की बात लिखी है। शनिवार को मामले में धारा 351 (3), 3 (5) के तहत केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें