Popup Image

कालभैरव मंदिर में वीआईपी दर्शन पर लगा ब्रेक, गर्भगृह में प्रवेश भी बंद

उज्जैन। कालभैरव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढऩे पर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। मंदिर में संचालित 500 रुपए की वीआईपी दर्शन पर्ची पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। गर्भगृह में प्रवेश भी पूरी तरह बंद कर दियाहै।

Advertisement

अब आम श्रद्धालु और वीआईपी भक्त एक साथ दर्शन कर सकेंगे। दरअसल, श्रद्धालुओं की भीड़ उमडऩे से धक्का-मुक्की और हंगामे की स्थिति बन गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को निर्धारित रास्ते और बैरिकेडिंग से दर्शन कराए जा रहे हैं। मंदिर में प्रवेश और निकासी को भी नियंत्रित किया जा रहा है। फिलहाल वीआईपी दर्शन पर्ची और गर्भगृह प्रवेश की रोक की आधिकारिक समय-सीमा सामने नहीं आई है। प्रशासन स्थिति की समीक्षा के बाद ही आगे निर्णय लेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें