Popup Image

झूठे प्यार का झांसा पड़ा भारी, दुष्कर्म के आरोपी को सजा

उज्जैन। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) ने शादी का झांसा देकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है।आरोपी किशोरी को अपने साथ देवास ले गया था। यहीं उसके साथ रेप किया।

Advertisement

मामला नानाखेड़ा थाने का है। 2 सिंतबर 2025 को एक महिला ने अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि वह बेटी के साथ रात को सोई हुई थी। 17 साल छह महीने की पुत्री रात 3 बजे लापता हो गई। काफी तलाश करने पर भी जब पुत्री का पता नहीं चला तो वह रिपोर्ट दर्ज कराने आई है।

ऐसे में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की थी। निनोरा के रहने वाले भूपेंद्र उर्फ गोविंद चौहान के साथ किशोरी के जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। यह भी पता चला था कि वह किशोरी के साथ देवास में रह रहा है। नानाखेड़ा पुलिस देवास पहुंची तो भूपेंद्र और किशोरी वहीं मिल गए। दोनों को उज्जैन लाया गया। यहां किशोरी ने अपने साथ रेप करने की जानकारी दी।

Advertisement

बाइक लेकर आया था भूपेंद्र, फिर बगलामुखी ले गया
घटना वाली रात भूपेंद्र बाइक लेकर किशोरी के घर आया था। रात 2.00 बजे उसने किशोरी को शादी करने का झांसा दिया और बाइक पर बैठाकर ले गया। दोनों पहले नलखेड़ा के बगलामुखी गए। फिर यहां से अजमेर के पुष्कर जी और वहां से रामदेवरा। लौटते में चित्तौडग़ढ और सांवरिया जी के दर्शन किए। फिर दोनों भूपेंद्र की देवास में रहने वाली बहन के घर पहुंचे। यहां उसकी बहन ने दोनों को रहने के लिए अपने घर में एक कमरा दिया। यहीं दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। पुलिस ने इन्हें यहीं से दबोच लिया।

अभियोजन मीडिया सेल के कुलदीपसिंह भदौरिया ने बताया कि सूरज बछेरिया और गौतम परमार ने अभियोजन उपनिदेशक राजेंद्रकुमार खांडेकर के नेतृत्व में मजबूती से पक्ष रखा और सबूतों को पर्याप्त मानते हुए आरोपी को सजा सुनाई गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें