Popup Image

छठ पर्व : उगते सूर्य को अर्घ्य दे पूरा किया व्रत

शनिवार शाम डूबते सूर्य को दिया था अर्घ्य

Advertisement

उज्जैन। चार दिन से चल रही पूर्वांचलवासियों की छठ पर्व की हलचल सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूरी हो गई। व्रती महिलाओं ने भोर में शिप्रा के रामघाट और विक्रमसरोवर के मिथिलाघाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।इसी के साथ उनका 36 घंटे से चला आ रहा निर्जला व्रत भी पूरा हो गया।

पर्व की रौनक रामघाट और मिथिलाघाट दोनों पर दिखाई दी। मिथिलाघाट पर सीएम डॉ. मोहन यादव वर्चुअली जुड़े और छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। कलेक्टर रौशनकुमार सिंह भी पत्नी के साथ विवार शाम और सोमवार की सुबह पूजन करने पहुंचे। कुलगुरु, प्रो. अर्पण भारद्वाज, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल और भाजपा से जुड़े नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पूर्वांचलवासियों ने मिथिलाघाट विकसित करने के लिए सीएम का आभार माना।

Advertisement

रामघाट पर पर्व की रौनक दो दिन दिखाई दी। रविवार शाम यहां ईख (गन्ने) के जोड़े बांधकर डूबते सूर्य को अघ्र्य दिया गया। पूजन में पत्तेदार मूली, केले, सीताफल, कच्ची हल्दी, अदरक, सीजन के फल, ठेकुआं अर्पित किया। सेामवार तड़के फिर से महिलाएं रामघाट पर पहुंचीं और छठी मईयां के गीत गाकर उगते सूर्य को अघ्र्य दिया। इसी के साथ 36 घंटे का उनका निर्जला व्रत भी पूरा हो गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें