Popup Image

इमरान की जजों को चिट्ठी जेल से जिंदा आना मुश्किल

इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश की तीन बड़ी अदालतों के जजों को चि_ी लिखकर अपने और पत्नी बुशरा बीबी के इलाज की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक पडऩे के खतरे की चेतावनी दी है।

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में उन्हें रोज 22-22 घंटे अकेले रखा जा रहा है। उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है और उन्हें डर है कि वे जेल से जिंदा नहीं लौट पाएंगे। इमरान तोशखाना केस में अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। उनसे मुलाकात के लिए उनकी बहनों ने आंदोलन भी किया था। यह चि_ी पाकिस्तान की फेडरल कॉन्स्टिट्यूशनल कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और इस्लामाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को भेजी गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें