फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने बेटी-बेटे के साथ नवाया शीश

उज्जैन। फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने सोमवार रात बेटी राशा और बेटे के साथ बाबा महाकाल के दर पर शीश नवाया। उनकी यह यात्रा बेहद रोमांचक रही। टंडन ने कहा कि वे 12 ज्योर्तिलिंग की यात्रा कर रही हैं। उज्जैन की यात्रा इस मायने में ज्यादा महत्वपूर्ण रही कि बाबा की कृपा से वे दर्शन कर सकी हैं।
Advertisement
बैंगलुरु, मुंबई फिर इंदौर होते हुए वे उज्जैन दर्शन करने पहुंची थीं। टंडन ने कहा कि आरती का माहौल अलग ही होता है। जब डमरू बजते हैं, आरती होती है तो अलौलिक दृश्य बन जाता है। जब बाबा ने बुलाया है तो आना ही पड़ेगा। रवीना ने नंदी हॉल से दर्शन किए। टंडन ने कहा कि वे तो हमेशा ही यह चाहेंगी कि वे बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आती रहे। मंदिर समिति की ओर से जनसंपर्क अधिकारी आशीष फलवाडिय़ा ने रवीना टंडन का स्वागत-अभिनंदन किया।
Advertisement









