Popup Image

पात्र हितग्राहियों को मिलेगी पेंशन, सर्वे करके तलाशेंगे 20 को निगम के जोन कार्यालयों मेें विशेष शिविर

उज्जैन। सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली पेंशन का लाभ पात्र लोगों को दिया जाएगा। नगरनिगम इसके लिए जोन कार्यालय में विशेष शिविर लगाएगा। सर्वे के माध्यम से भी पात्र लोग खोजे जाएंगे। 20 नवंबर को जोन में शिविर लगेंगे। दरअसल, अभी भी कई लोग सरकारी पेंशन से वंचित है।

Advertisement

ऐसे लोगों को पेंशन का लाभ दिलाने के लिए मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 20 नवंबर को शिविर लगाए जा रहे हैं। यह शिविर सभी छह जोन कार्यालयों में सुबह 10.30 से शाम 4.00 बजे तक होंगे। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जोन अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह निर्देश दिए

Advertisement

शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

शिविर से पहले प्रत्येक वार्ड में सर्वे किया जाएगा। इसमें पात्र हितग्राहियों की पहचान की जाएगी।

Advertisement

 शिविर में मिले आवेदन की जांच एवं परीक्षण रोजाना निगम मुख्यालय की समग्र सेल करेगी, ताकि पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार पेंशन का लाभ दिलाया जा सके

पात्र हितग्राही योजनाओं से संबंधित जानकारी के लिए सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्वेता यादव के मोबाइल नंबर 7000344962 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें