Popup Image

CLAT परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें डाउनलोड का तरीका

CLAT 2027 की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) ने अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्स में दाखिले के लिए होने वाली कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2027 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Advertisement

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। CLAT 2027 की परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी परीक्षा वाले दिन दोपहर 1:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

CLAT 2027 Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट

Advertisement

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर CLAT 2027 के सेक्शन को खोलें।
  3. अब कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल पर क्लिक करें।
  4. यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  5. लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन डैशबोर्ड पर जाएं।
  6. डाउनलोड एडमिट कार्ड के विकल्प पर क्लिक करें।
  7. CLAT UG या PG में से संबंधित परीक्षा का विकल्प चुनें।
  8. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  9. इसमें दर्ज सभी जानकारियां चेक करने के बाद इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।

27 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए होगी परीक्षा

Advertisement

CLAT 2027 का आयोजन देश की 27 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए किया जाएगा। इस परीक्षा के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट लॉ कोर्स में दाखिला मिलता है। इन संस्थानों में बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, जोधपुर, रायपुर, गांधीनगर, लखनऊ, पंजाब, पटना, ओडिशा, मुंबई, नागपुर, शिमला, हरियाणा, प्रयागराज, रांची और असम सहित देश के अलग-अलग शहरों की प्रमुख लॉ यूनिवर्सिटी शामिल हैं।

एडमिट कार्ड में ये जानकारियां जरूर करें चेक

हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दर्ज सभी विवरण ध्यान से देख लेने चाहिए। एडमिट कार्ड में मुख्य रूप से ये जानकारियां शामिल होंगी:

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश
  • उम्मीदवार की अन्य आवश्यक जानकारी

परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। इसलिए इसका प्रिंटआउट पहले ही निकालकर सुरक्षित रख लें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो तो यहां करें संपर्क

अगर किसी उम्मीदवार को CLAT 2027 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या लॉगिन करने में परेशानी होती है तो वह कंसोर्टियम की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकता है।

  • हेल्पलाइन नंबर: 080-47162020
  • ईमेल आईडी: clat@consortiumofnlus.ac.in
  • आधिकारिक वेबसाइट: consortiumofnlus.ac.in

CLAT 2027 परीक्षा का पैटर्न क्या रहेगा?

CLAT 2027 की अंडरग्रेजुएट परीक्षा में कुल 120 अंकों के 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही जवाब के लिए एक अंक मिलेगा। वहीं, गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। ऐसे में छात्रों को सलाह है कि वे परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेजों की जांच कर लें। साथ ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से जुड़े निर्देशों को भी ध्यान से पढ़ें।

यह भी पढ़े: HTET 2026 Registration: जानें आवेदन का तरीका और फीस

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें