Popup Image

मैच ड्रॉ : 43 ओवर तक विकेट को तरसी भारतीय टीम, न्यूजीलैंड ने बचाया टेस्ट

डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की साझेदारी ने पलटा मैच का रुख

Advertisement

वेलिंगटन, एजेंसी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मुकाबला ड्रॉ हो गया। मैच के आखिरी दिन भारतीय गेंदबाज 43 ओवर तक एक भी विकेट नहीं ले सके। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की शानदार साझेदारी ने न्यूजीलैंड को पारी की हार से बचा लिया और भारत की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सोमवार को मुकाबले के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 8 विकेट की जरूरत थी। टी-ब्रेक से पहले न्यूजीलैंड के 5 बल्लेबाज आउट हो चुके थे। इसके बाद भारतीय टीम को आखिरी डेढ़ सेशन में 5 विकेट की दरकार थी, लेकिन मिचेल और फिलिप्स ने मोर्चा संभालते हुए टीम को हार से बचा लिया।

गिल बोले- 10 विकेट लेना चुनौतीपूर्ण था
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि टीम को पता था कि इस पिच पर 10 विकेट लेना चुनौतीपूर्ण होगा। फील्डिंग के लिहाज से टीम का दिन अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि 5-10 ओवर और खेलने से भी शायद ज्यादा फायदा नहीं होता।

Advertisement

लैथम बोले- उम्मीद नहीं थी कि पिच सपाट होगी
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने कहा कि मुश्किल परिस्थितियों में अलग-अलग खिलाडिय़ों ने जिम्मेदारी उठाई और अच्छा प्रदर्शन किया। लैथम ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पिच इतनी सपाट होगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें