Popup Image

मप्र में तीन बड़े सड़क हादसे, 7 की मौत

धार में 3 बच्चियों समेत 4 की गई जान, सतना में जीजा-साले समेत 3 युवकों की मौत, हाईवे पर बस पलटने से 8 घायलङ्क

Advertisement

मध्यप्रदेश में सोमवार रात और मंगलवार सुबह तीन बड़े हादसे हुए। धार और सतना जिले में हुए तीन अलग-अलग हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 यात्री घायल हुए हैं। धार में बाइक और पिकअप की भिड़ंत में तीन नाबालिग बच्चियों समेत चार लोगों की जान चली गई। वहीं सतना में तेज रफ्तार कार ने बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीट दिया, जिसमें जीजा-साले समेत तीन युवकों की मौत हो गई। इसके अलावा धार में ही इंदौर-अहमदाबाद हाई-वे पर यात्री बस पलटने से 8 यात्री घायल हो गए।

धार में बाइक-पिकअप की भिड़ंत

Advertisement

धार जिले के कानवन थाना क्षेत्र के बिडवाल में सोमवार रात करीब 8 बजे बाइक और पिकअप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। हादसे में आनंदी, भूरी, सुहानी और शुभम मेड़ा की मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

कार ने बाइक को 100 मी. तक घसीटा

Advertisement

सतना जिले के सभापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के करीब 4 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। टक्कर के बाद कार बाइक सवारों को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई और फिर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार हरिलाल और रणधीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सत्यनारायण साकेत ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

इंदौर-अहमदाबाद हाइवे पर बस पलटी

धार जिले के अमझेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे इंदौर अहमदाबाद नेशनल हाई-वे पर निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा भेरू चौकी के पास हुआ। बस उज्जैन से गुजरात के मोरबी जा रही थी और उसमें करीब 45 यात्री सवार थे। हादसे में 8 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 की दो टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। एफआरवी-13 और एफआरवी-11 की टीम ने घायलों को शासकीय अस्पताल सरदारपुर पहुंचाया। सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें