Advertisement

छुरा लेकर अपराध करने की नीयत से घूम रहा बदमाश गिरफ्तार

खाराकुआं पुलिस ने आम्र्स एक्ट में दर्ज किया प्रकरण

 

Advertisement

उज्जैन। छुरा लेकर अपराध करने की नीयत से घूम रहे बदमाश को खाराकुआं पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्त में लिया है। उसके खिलाफ 25 आम्र्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।

दरअसल, खाराकुआं थाने के एसआई लिवान कुजूर और आरक्षक वीरेंद्र शर्मा व वीरेंद्र देवड़ा भ्रमण कर रहे थे। टंकी चौक के पास मुखबिर ने सूचना दी कि छत्रीचौक डिस्पेंसरी के पास नए शख्स धारदार हथियार लेकर घूम रहा है। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने छत्रीचौक डिस्पेंसरी के पास पहुंचकर घेराबंदी की। यहां मुखबिर के हुलिए अनुसार एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में घूमता मिला जिसने पूछताछ में अपना नाम अरबाज पिता इकबाल खान (26) निवासी जानसापुरा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास छुरा मिला। उसे गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने २५ आम्र्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें