Advertisement

महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों का जनसैलाब

 भस्म आरती से ही बढ़ी दर्शनार्थियों की भीड़

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन सोमवार की तरह संडे पर भी दर्शनार्थियों की खासी भीड़ उमड़ी। भस्मारती से शुरू हुआ दर्शन का सिलसिला जारी है औ और सुबह 11 बजे तक 2 लाख लोगों ने दर्शन कर लिए थे। सुबह से ही दर्शनार्थी हरसिद्धि मंदिर गेट, चारधाम धाम मंदिर, महाकाल चौराहा पर नजर आ रहे हैं। त्रिवेणी संग्रहालय स्थित महाकाल महालोक द्वार से एंट्री लेने के बाद दर्शनार्थी कार्तिकेय मंडप्म व टनल के जरिए गणेश मंडप्म से बाबा महाकाल के दर्शन कर रहे हैं। रात तक दर्शन करने वालों का आंकड़ा 4 लाख से ज्यादा होने की संभावना है।

३.६७ लाख ने शनिवार को किए दर्शन

Advertisement

दर्शनार्थियों का मंदिर आने का सिलसिला शनिवार से ही शुरू हो गया था। शनिवार को भी काफी भीड़ मंदिर में रही। रात शयन आरती तक मंदिर में ३ लाख ६७ हजार १८४ लोगों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए थे।

गायक बी प्राक भस्मार्ती में शामिल कहा-महाकाल-२ जल्दी लांच करेंगे

Advertisement

प्रसिद्ध पाश्र्व गायक और संगीतकार प्रतीक बच्चन (बी प्राक) रविवार सुबह भस्म आरती में शामिल हुए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस एन सोनी ने उनका स्वागत और सत्कार किया। सावन माह के विशेष आयोजन ‘शिवतत्व-श्रावण कला उत्सव’ के तहत रविवार शाम ७ बजे शक्ति पथ (अन्न क्षेत्र प्रागंण) पर उनका भजन प्रोग्राम है। गायक बी प्राक के साथ मुंबई से आए साथी भगवान शिव की आराधना और भक्ति से जुड़े लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

महाकाल के आंगन में प्रस्तुति देना मेरा सपना था- बी प्राक

भस्म आरती के बाद उन्होंने अपनी मीडिया के समक्ष अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान महाकाल के आंगन में प्रस्तुति देने का वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और आज उनका यह सपना पूरा हो गया है। इसके पहले वे एक बार और महाकाल मंदिर आ चुके हैं। उन्होंने कहा वे जल्दी ही महाकाल-२ लेकर आने वाले हैं। बता दें कि बी प्राक की महाकाल भजन एलबम जिसमें महाकाल, महाकाल है प्यारे के साथ अन्य भजन है वो कॉफी लोकप्रिय है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें