Advertisement

चलती ट्रेन में खड़े होकर रील बना रहे युवक का हाथ पोल से टकराकर टूटा

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। भोपाल से उज्जैन के लिए ट्रेन में यात्रा कर रहा युवक चलती ट्रेन के गेट पर खड़े होकर मोबाइल से रील बना रहा था तभी उसका हाथ पटरी किनारे बिजली के पोल से टकराकर टूटा और मोबाइल भी वहीं गिर गया। ऑटो चालक ने युवक को भर्ती कराया है।

Advertisement

बसंत जाटव पिता चतुरनारायण 32 वर्ष निवासी सीहोर सुबह भोपाल से उज्जैन के लिए ट्रेन में यात्रा कर रहा था। बसंत ने बताया कि वह ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर अपने मोबाइल से रील बना रहा था और ट्रेन तेज रफ्तार से चल रही थी। रील बनाने के दौरान उसने जैसे ही गेट से बाहर अपना हाथ निकाला तभी बिजली के पोल से उसका हाथ टकरा गया।

दुर्घटना में उसका हाथ टूट गया और तेजी से खून बहने लगा। दूसरे यात्रियों ने कपड़ा देकर हाथ से बह रहे खून को रोकने का प्रयास किया। ट्रेन उज्जैन पहुंची तो बसंत गंभीर घायल होने के बाद स्टेशन से बाहर निकला जहां से ऑटो चालक इस्माइल पिता फैय्याज ने उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। बसंत ने बताया कि वह भोपाल में पार्किंग में काम करता है। उसके पत्नी, बच्चे सीहोर में रहते हैं। वह उज्जैन दर्शन करने ट्रेन से आ रहा था।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें