Advertisement

घर से आधारकार्ड बनवाने निकला युवक थाने के सामने मृत मिला

ससुर ने कहा…मोबाइल गिरवी रखकर शराब पी थी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। घर से आधारकार्ड बनवाने निकले युवक लाश थाने के सामने रोड पर मिली है। पुलिस मामले की जांच में कर रही है। मृतक के ससुर ने पुलिस को बताया कि युवक ने मोबाइल गिरवी रखकर शराब थी।

घट्टिया पुलिस ने बताया कि मुकेश पिता गोपाल 30 वर्ष निवासी कुकड़ी डेरा शाजापुर दो वर्षों से घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम कदवाली स्थित ससुराल में रहता था। बुधवार शाम पुलिस ने थाने के सामने से उसका शव बरामद किया। मुकेश के ससुर हीरालाल ने बताया कि मुकेश सुबह घर से आधार कार्ड बनवाने का कहकर निकला था।

Advertisement

3.30 बजे तक उसके मोबाइल पर बात भी हो रही थी फिर मोबाइल बंद हो गया। पुलिस ने मुकेश की मृत्यु की सूचना दी। उसके मोबाइल की तलाश शुरू की तो पता चला कि मुकेश ने मोबाइल गिरवी रखकर शराब पी थी। उसके शरीर पर चोंट के निशान नहीं हैं। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के
बाद ही मृत्यु के कारणों का खुलासा होगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें