Advertisement

31 लाख की ऑनलाइन ठगी के आरोपी को जेल भेजा

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अलग-अलग बैंकों में निवेश कराए थे रुपए

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 31 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाली गैंग के एक सदस्य को राज्य सायबर सेल की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।


महानंदा नगर में रहने वाले जयंत पिता बालाराम वैद्य ने राज्य सायबर सेल में 22 फरवरी 2024 को 31 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि फॉरेक्स ट्रेडिंग अकाउंट बनवाकर अलग-अलग बैंक खातों में रुपए निवेश करवाए गए हैं।

Advertisement

इस पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 419, 420 व 66 डी आईटी एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सायबर सेल की टीम को पता चला कि अलग-अलग बैंक में निवेश कराए गए रुपयों में 8 लाख 67 हजार रुपए एक्सीस बैंक के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। खाताधारक की जानकारी निकालने पर विवेकानंद नगर राजकोट गुजरात निवासी निमेश पिता राजेश पिठाडिया का नाम सामने आया। पुलिस की टीम ने राजकोट पहुंचकर निमेश को अंबेडकर गेट से गिरफ्तार कर इंदौर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया।

चेतावनी के बाद भी ठगा रहे लोग

Advertisement

पुलिस व साइबर सेल की टीम ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म और मोबाइल रिंगटोन के माध्यम से ऑनलाइन ठगी के संबंध में चेतावनी दी जा रही है साथ ही लोगों से सतर्क रहने व किसी भी व्यक्ति की बातों में उलझकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं करने की बात भी कही जा रही है। उसके बावजूद लोग अनजान वेबसाइड्स व फोन कॉल पर लोगों की बातों में उलझने के बाद ठगी का शिकार हो रहे हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें