Advertisement

मां-बेटी से दुष्कर्म के आरोपियों का मेडिकल हुआ, कोर्ट पेश करेंगे

उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली मां-बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों का पुलिस ने मेडिकल कराया है। उन्हें आज कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला कई वर्ष से पति से अलग अपनी पुत्री के साथ रह रही है। दो साल पहले उसका मकान निर्माण के दौरान फिरोज पटेल निवासी ग्राम धतरावदा से परिचय हुआ। फिरोज ने उसे झांसे में लेकर दुष्कर्म किया। वहीं ग्राम बदरखां में रहने वाले इरफान ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था।

सोमवार रात इरफान और फिरोज मां बेटी को लेकर जा रहे थे तभी खाकचौक पर बेटी ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर हिंदूवादी संगठन के लोग यहां पहुंच गए। पुलिस इरफान और फिरोज के साथ पीडि़ता को थाने लेकर आई। यहां पुलिस ने दोनों युवकों पर केस दर्ज किया। टीआई हितेश पाटिल ने बताया कि आरोपियों का मेडिकल कराया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें